
उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की माता सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के अपने पैतृक गांव पंचूर स्थित आवास पर आज अंतिम सांस ली।
वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं और वहीं उनका इलाज चल रहा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके निधन की पुष्टि पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार के हवाले से की गई है। मां के निधन की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।


