News :
आपरेशन प्रहार: 13 संदिग्ध का एसटीएफ़ ने तैयार किया डोजियर उत्तराखंड पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल, कई अधिकारी पदोन्नत व स्थानांतरित कप्तान के आदेशानुसार 14 पब, बार व रेस्टोरेंट ने पुलिस को दिया प्रतिष्ठानो के सीसीटीवी का एक्सेस उत्तराखंड पुलिस ने रचा इतिहास, मिला देश का सर्वोच्च ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ सम्मान उत्तराखंड पुलिस ने रचा इतिहास, मिला देश का सर्वोच्च ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ सम्मान इग्नू का 39वां दीक्षांत समारोह 7 अप्रैल को, हजारों छात्रों को मिलेगी डिग्री केदारनाथ धाम रावल ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, धामी ने लिया आशीर्वाद महिला के कान से कुंडल झपटने वाला गिरफ्तार हनुमान जयंती पर हल्द्वानी कोतवाली में उमड़ी आस्था की भीड़,एसएसपी के नेतृत्व में भव्य पूजा-अर्चना व भंडारा आयोजित उत्तराखंड पुलिस को मिला “प्रेजिडेंट ऑफ इंडियाज पुलिस कलर" सम्मान

उत्तराखंड पुलिस को मिला “प्रेजिडेंट ऑफ इंडियाज पुलिस कलर" सम्मान

  • Share
उत्तराखंड पुलिस को मिला “प्रेजिडेंट ऑफ इंडियाज पुलिस कलर

shikhrokiawaaz.com

04/02/2026


देहरादून-: उत्तराखंड पुलिस के लिए आज का दिन गौरवपूर्ण है, जहां उत्तराखंड पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान मिलने जा रहा है।  भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को भेजे पत्र में घोषित किया है कि  भारत के राष्ट्रपति ने उत्तराखंड पुलिस को “प्रेजिडेंट ऑफ इंडियाज पुलिस कलर" सम्मान प्रदान करने की मंजूरी दे दी है।

देश की किसी भी पुलिस फ़ोर्स के लिए यह सम्मान इसलिए भी खास व प्रतिष्ठित है कि क्योंकि यह सम्मान पुलिस फ़ोर्स द्वारा ख़ाकी के पथ पर की जाने वाली उत्कृष्ट सेवा, वीरता, अनुशासन और समर्पण को सलाम करता है।  उत्तराखंड सरकार द्वारा 12 नवंबर 2025 को इस सम्मान के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब केंद्र स्तर पर स्वीकृति मिल गई है।

गृह मंत्रालय के पुलिस-1 डिवीजन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब उत्तराखंड पुलिस को आधिकारिक रूप से यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।


पुलिस कलर सम्मान देश की किसी भी पुलिस फ़ोर्स द्वारा अदम्य साहस, वीरता, बेहतरीन सेवा सहित बेहतरीन रिकार्ड्स, कानून व्यवस्था बनाये रखने को योगदान और राष्ट्र सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इसे पुलिस बल के लिए सबसे बड़े सम्मानों में गिना जाता है।

यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस के लिए मात्र एक पदक नही अपितु उत्तराखंड जैसे 24*7 कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, आपदाओं और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भी ख़ाकी कर्मी द्वारा निरंतर कुशलता, प्रबलता, अडिगता से हर फर्ज को निभाना और उसे सराहा जाना, ख़ाकी के हौसले को और बुलंद करेगा। उत्तराखंड पुलिस के साथ ही उत्तराखंड राज्य के लिए भी यह गर्व की अनुभूति है।
Comments
comment
date
latest news
13.13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार*

13.13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार*