News :
आशीष चौहान बने देहरादून के नए जिलाधिकारी “नंदा-सुनंदा” योजना से बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान ऋषिकेश में पर्यटकों से मारपीट करने वाले 2 और अभियुक्त गिरफ्तार केदारघाटी में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने को बैरियरों पर बनाई गई व्यवस्था, कप्तान ने किया निरीक्षण कैची धाम मार्ग पर थार से खतरनाक स्टंट,पुलिस ने दिखाई सख्त ई-रिक्शा सवार महिला के साथ हुई स्नेचिंग की घटना का 06 घंटे में दून पुलिस ने किया खुलासा डीएम की पहल, डीडीआरसी व नारी निकेतन को मिली निशुल्क ईवी सेवा मुख्य निर्वाचन आयुक्त पहुँचे गंगोत्री विधानसभा अंतर्गत पोलिंग बूथ, निरीक्षण जारी भूमाफिया प्रदीप सकलानी ने बताया एक और साथी का नाम, पूछताछ शुरू भूमाफिया प्रदीप सकलानी ने बताया एक और साथी का नाम, पूछताछ शुरू

आशीष चौहान बने देहरादून के नए जिलाधिकारी

  • Share
आशीष चौहान बने देहरादून के नए जिलाधिकारी

shikhrokiawaaz.com

05/23/2026

देहरादून:उत्तराखंड शासन ने आज शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। शासन की ओर से जारी सूची में राजधानी देहरादून समेत कई जिलों और विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
सबसे चर्चित बदलाव देहरादून जिले में देखने को मिला, जहां जिलाधिकारी सविन बंसल का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी तबादला सूची के अनुसार कई पीसीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। योगेश मेहरा को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से हरिद्वार भेजा गया है, जबकि प्रमोद कुमार को नैनीताल से चम्पावत में नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में अपर सचिव, निदेशक और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
सविन बंसल अपने कार्यकाल के दौरान सख्त प्रशासनिक छवि, जनसुनवाई और विकास कार्यों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे। अवैध अतिक्रमण, ट्रैफिक व्यवस्था, सरकारी व्यवस्थाओं की निगरानी और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर उनके फैसलों की काफी चर्चा रही।
अब नए जिलाधिकारी आशीष चौहान के सामने राजधानी देहरादून में ट्रैफिक जाम, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की रफ्तार, जलभराव, अतिक्रमण और जनसमस्याओं के समाधान जैसी बड़ी चुनौतियां होंगी। माना जा रहा है कि नए डीएम जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
सरकार ने प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बड़ा फेरबदल किया है।1
Comments
comment
date
latest news
ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 38 लाख से अधिक की ठगी,1 शातिर दून से गिरफ्तार

ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 38 लाख से अधिक की ठगी,1 शातिर दून से गिरफ्तार