News :
रुद्रप्रयाग पुलिस ने होटल, रिजॉर्ट में की चेकिंग, अनिवार्य रूप से सीसीटीवी लगाने के निर्देश अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़,10 दोपहिया वाहन बरामद राजेन्द्र सिंह खोलिया बने रानीपोखरी प्रभारी जनता दर्शन में डीएम सविन बंसल ने सुनी 170 फरियाद,कई मामलों में तुरंत राहत बैरागी कैम्प में “न्याय संहिता” प्रदर्शनी बनी जन-जागरूकता का बड़ा मंच,विद्यार्थियों में दिखा उत्साह पत्नी व बेटे की हत्या करने वाला नेपाली युवक दिल्ली से गिरफ्तार गांव-गांव पहुंच रही रुद्रप्रयाग पुलिस,“अभियान प्रहरी पड़ाव” से बढ़ रहा जनता-पुलिस का भरोसा लक्ष्मणझूला में पुलिस-जन संवाद: सीओ श्रीनगर ने पेंशनर्स व सीएलजी सदस्यों संग की बैठक मोतीचूर फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत विद्यार्थियों और आमजन की भारी भागीदारी, हरिद्वार में न्याय संहिता प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़,10 दोपहिया वाहन बरामद

  • Share
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़,10 दोपहिया वाहन बरामद

shikhrokiawaaz.com

03/10/2026

हरिद्वार:जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के बीच ज्वालापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 दोपहिया गाड़ियां बरामद की गई हैं।
जानकारी के अनुसार 5 मार्च को इमलीखेड़ा निवासी शुभम कुमार ने कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स को ऊंचा पुल ज्वालापुर के पास से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं।
उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की तलाश शुरू की।
लगातार चेकिंग और सुरागरसी के दौरान 9 मार्च को पुलिस टीम ने नहर पटरी रेगुलेटर पुल के पास से दो संदिग्ध युवकों 1.मोसिन पुत्र जान आलम 2.गुल्सान पुत्र बलीन निवासीगण ग्राम गाडोवाली,थाना पथरी, जनपद हरिद्वार,को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
दोनों ने ज्वालापुर से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पुरानी कांवड़ पटरी के पास एक खंडहर से 8 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी समेत कुल 10 चोरी के वाहन बरामद किए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हरिद्वार और देहरादून के अलग-अलग क्षेत्रों से वाहन चोरी कर उन्हें नहर पटरी किनारे स्थित खंडहर में छिपाकर रखते थे।
दोनों अभियुक्त कम पढ़े-लिखे हैं और मजदूरी व मैकेनिक का काम करते थे, लेकिन चोरी की वारदातों में काफी सक्रिय थे।
बरामद वाहनों में कई वाहन देहरादून के अलग-अलग थानों में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित पाए गए हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है और दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Comments
comment
date
latest news
लगातार बारिश के चलते कल गुरूवार को स्कूल रहेंगे बंद

लगातार बारिश के चलते कल गुरूवार को स्कूल रहेंगे बंद