News :
गोपेश्वर की जनता के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री धामी *पैनेसिया अस्पताल चोरी कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तीन लाख का सामान बरामद* 7 दिन से गुमशुदा युवक का शव किमाड़ी रोड की खाई में मिला मोबाइल स्नैचिंग की घटना का 24 घंटे में दून पुलिस ने किया खुलासा 03 लाख से अधिक कीमत के गुम हुए 15 मोबाइल पुलिस ने स्वामियों को सुपुर्द किए 24x7 सुरक्षा चक्र में रहेगा आगामी कांवड़ मेला: दीपम सेठ जिलाधिकारी ने स्वीकृत की पहली दिव्यांग वैवाहिक सहायता,लाभार्थी को मिलेंगे 50 हजार देहरादून: मुख्य सचिव ने शहरी निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के दिए निर्देश ऊखीमठ कोतवाली के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुँची कप्तान निहारिका, निर्माणधीन कार्यो का लिया जायज़ा उत्तराखंड की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल

*पैनेसिया अस्पताल चोरी कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तीन लाख का सामान बरामद*

  • Share
*पैनेसिया अस्पताल चोरी कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तीन लाख का सामान बरामद*

shikhrokiawaaz.com

07/15/2026


देहरादून:नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पैनेसिया अस्पताल में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब तीन लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस के मुताबिक 13 जुलाई को अस्पताल प्रतिनिधि रणवीर सिंह ने नेहरू कॉलोनी थाने में अस्पताल में तोड़फोड़ कर चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने 14 जुलाई को विधानसभा मार्ग स्थित एक खंडहर भवन में दबिश देकर शुभम उर्फ शिबू, सोहेल, कुलदीप, सरीक उर्फ बोना और सलमान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर दो एलईडी टीवी, 17 स्टील की पानी की टोटियां, 13 स्टील एंगल कॉक/वाल्व, दो पीतल की टोटियां, 10 फायर सप्लाई नॉन-रिटर्न वाल्व, विद्युत तार, तांबे की वायर और एसी सप्लाई के तांबे के पाइप बरामद किए गए। बरामद सामान की पहचान अस्पताल प्रतिनिधि ने की।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए अस्पताल में चोरी की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी का सामान कबाड़ी को बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Comments
comment
date
latest news
अगले दो महीनो तक सुरक्षित स्थानों पर 'हाल्ट' करते हुए चलेगी केदारनाथ यात्रा : अक्षय कोंडे

अगले दो महीनो तक सुरक्षित स्थानों पर 'हाल्ट' करते हुए चलेगी केदारनाथ यात्रा : अक्षय कोंडे