News :
दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले—सत्य और धर्म की हमेशा होती है जीत जय श्री राम के नारे व पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ रावण दहन दशहरा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चम्पावत पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नज़र कप्तान नवनीत का सख्त एक्शन, भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने पर दो उपनिरीक्षको के खिलाफ मुकदमा दर्ज महानवमी पर मुख्यमंत्री धामी ने किया कन्या पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना 5 लाख की रंगदारी मांगता 'कथित पत्रकार' गिरफ्तार, पटेलनगर का निकला हिस्ट्रीशीटर एसआईटी ने दर्ज किये रेखा आर्य के बयान, ऑडियो रिकॉर्डिंग की प्राप्त किमाड़ी के जंगल से मिले कंकाल की हड्डियां, कंकाल 3 महीने से लापता छात्र शारिक के होने का परिजनों ने किया दावा सेलाकुई में 20.55 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात रहेगा डायवर्ट जानिये प्लान

5 लाख की रंगदारी मांगता 'कथित पत्रकार' गिरफ्तार, पटेलनगर का निकला हिस्ट्रीशीटर

  • Share
5 लाख की रंगदारी मांगता 'कथित पत्रकार' गिरफ्तार, पटेलनगर का निकला हिस्ट्रीशीटर

shikhrokiawaaz.com

10/20/2026


देहरादून-: खुद को एक न्यूज प्लेटफार्म का संचालक बता लोगो की धोखे से वीडियो बना उनसे मोटी रंगदारी वसूल करने वाले एक तथाकथित पत्रकार को पटेलनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त द्वारा एक व्यक्ति से झूठी खबर प्रकाशित करने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी, पीड़ित द्वारा तथाकथित पत्रकार के डर से उसे 50 हजार दे भी दिए थे। अभियुक्त लोगो की वीडियो/ऑडियों बनाने को अपनी डायरी में एक सीक्रेट चैम्बर बनाया गया था, जिसमे वह मोबाइल छिपाकर रिकॉर्डिंग किया करता था। अभियुक्त कोतवाली पटेलनगर का हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ मारपीट, बलवा,धोखाधड़ी, अमानत मे खयनात, गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज है। अभियुक्त के विरुद्ध उत्तराखंड के अलावा मध्यप्रदेश, गुजरात,पंजाब, ओडिशा में भी मुकदमे दर्ज है।


कल सोमवार को कोतवाली पटेलनगर पर तनवीर खान पुत्र ताजमीर खान निवासी आज़ाद कॉलोनी माजरा द्वारा लिखित तहरीर दी थी कि पिछले कई वर्षों से वह देहरादून में प्रॉपर्टी का काम कर रहे है और वर्तमान में चाँचक क्षेत्र की एक प्रॉपर्टी में उनका कुछ लोगो से विवाद चल रहा है। तहरीर के अनुसार सोमवार की सुबह उन्हें एक नंबर से कई बार व्हाट्सएप्प पर कॉल आई जिससे वह व्यस्तता के कारण उठा न सके।  इसके बाद उसी नंबर से उन्हें व्हाट्सएप्प पर एक मैसेज आया। उस व्यक्ति द्वारा स्वयं को एक न्यूज़ प्लेटफार्म का संचालक बताते हुए उनसे प्रॉपर्टी के किसी मामले में संपर्क करने की बात बताई। कुछ समय बाद उसी नंबर से दोबारा उन्हें व्हाट्सएप्प कॉल आई तो वह तथाकथित न्यूज़ प्लेटफार्म का स्वामी द्वारा उन्हें फोन पर धमकाते हुए उसके पास उनकी प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ खबरे होने व उन खबरों कोअपने न्यूज़ चैनल पर चलाकर उनके लिए दिक्कतें खड़ी करने व उन्हें बर्बाद करने की धमकी दी गई। तथाकथित पत्रकार ने उन्हें खबरें न चलाने के एवज में उनसे 05 लाख रुपये की मांग की गई।

पीड़ित द्वारा अभियुक्त के डर के कारण उसके द्वारा दिए गए एक्सिस बैंक के एकाउंट जोकि अनुज अग्रवाल के नाम से था, मे 50 हजार रूपये डाल दिए। पैसे डालने के बाद उक्त व्यक्ति ने उनसे दोबारा संपर्क किया और पूरे पैसे न देने पर उनसे गाली गलौज करते हुए उन्हें देख लेने व बर्बाद करने की धमकी दी गई। 

पीड़ित द्वारा पुलिस को उक्त तथाकथित पत्रकार से पीड़ित की हुई चैट्स के स्क्रीनशॉट व एकाउंट नंबर व अपने द्वारा भेजे पैसे किध डिटेल भी उपलब्ध करवाई थी।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मु०अ०सं०- 773/26 धारा 308(2), 308(4),  351(3),352 बीएनएस बनाम अनुज अग्रवाल पंजीकृत किया गया।

खुद को पत्रकार बताकर लोगो से जबरन उगाही करने वाले मामले के खिलाफ कप्तान प्रमेन्द्र ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को जल्द से जल्द मामला का खुलासा करने को कहा।  गठित टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यो की जांच कर पीड़ित से बात करने वाले अभियुक्त की पहचान अनुज अग्रवाल के रूप में की। जांच के दौरान पुलिस को अभियुक्त अनुज अग्रवाल द्वारा एक न्यूज़ प्लेटफार्म संचालित किए जाने की जानकारी मिली। 
पुलिस द्वारा अभियुक्त की छानबीन करने पर पूर्व में अभियुक्त के विरुद्ध धोखाधड़ी, बलवा, मारपीट, अमानत मे खयनात, गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 9 मुकदमे दर्ज होने तथा उक्त व्यक्ति का थाना पटेलनगर का हिस्ट्रीशीटर होना प्रकाश में आया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सभी सबूतों के आधार पर कल सोमवार की देर रात अभियुक्त अनुज अग्रवाल(46)पुत्र  स्वo आर०एल० अग्रवाल निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल 129 द्वारिका पुरी, थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून  को पटेलनगर क्षेत्र में आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 3 मोबाइल फोन व 01 डायरी बरामद की है।

 अभियुक्त से प्राप्त डायरी को जांचने पर पुलिस को उसमे मोबाइल छिपाने का एक सीक्रेट चैंबर मिला।  जिसमे अभियुक्त मोबाइल फ़ोन को छिपाकर गोपनीय रूप से लोगों के वीडियो बनाता था। पुलिस द्वारा अभियुक्त का मोबाइल खंगालने पर मोबाइल फ़ोन से कई व्यक्तियों के गोपनीय रूप से बनाए गए वीडियो प्राप्त हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।  


उक्त अभियोगों के अतिरिक्त अभियुक्त के विरुद्ध मध्यप्रदेश में 04 अभियोग, पंजाब में 01 अभियोग, ओडिशा में 01 अभियोग तथा गुजरात में भी 01 अभियोग दर्ज होना प्रकाश में आया है,जिनकी संबंधित राज्यो से जानकारी प्राप्त की जा रही है।



Comments
comment
date
latest news
किराए पर स्कूटी लेकर फरार अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

किराए पर स्कूटी लेकर फरार अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा