News :
कुमाऊँ परिक्षेत्र को मिला नया नेतृत्व, आईजी निवेदिता कुकरेती ने संभाली कमान धारी देवी में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी पौड़ी पुलिस,भीड़ नियंत्रण से सुरक्षा तक संभाल रही हर मोर्चा धारी देवी में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी पौड़ी पुलिस,भीड़ नियंत्रण से सुरक्षा तक संभाल रही हर मोर्चा *जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून ने शुरू किए दो विशेष जनजागरूकता अभियान चाय की दुकान की आड़ में शराब परोसने वाला गिरफ्तार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून ने शुरू किए दो विशेष जनजागरूकता अभियान* सार्वजनिक स्थान पर राहगीरों को अश्लील हरकतें करती 5 महिलाएँ गिरफ्तार एसएसपी श्वेता चौबे ने कोतवाली नरेन्द्र नगर का किया औचक निरीक्षण फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर कांस्टेबल लाइन हाज़िर आईजी ने दून पुलिस अधिकारियो की ली अपराध समीक्षा बैठक, 49 कर्मियों के कार्य को सराहा

चाय की दुकान की आड़ में शराब परोसने वाला गिरफ्तार

  • Share
चाय की दुकान की आड़ में शराब परोसने वाला गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/09/2026


देहरादून-: चाय की दुकान की आड़ में लोगो को शराब पिलाने वाले एक दुकानदार को पुलिस के सबक सिखाया है। पुलिस ने अभियुक्त को गैरकानूनी रूप से शराब पिलाने के चलते गिरफ्तार किया है।

थाना बसन्त विहार पुलिस टीम द्वारा कल सोमवार को क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान मे एक मुखबिर की सूचना पर अनुराग चौक के पास अंग्रेजी शराब की दुकान से आगे स्थित एक चाय की दुकान पर दुकान संचालक द्वारा बिना वैध लाइसेंस के लोगो को शराब पिलाने पर गिरफ्तार किया गया। दुकानदार की पहचान विनोद कुमार(39) पुत्र धर्मदास निवासी शास्त्री नगर खाला, इंदिरा नगर, वसंत विहार, देहरादून के रूप में हुई है।


मौके से पुलिस टीम द्वारा कार्ल्सबर्ग बीयर की दो खाली बोतले,  शराब के दो पव्वे, एक बोतल इंपिरियल ब्लू व एक किंगफिशर बियर की खाली कैन बरामद की। पुलिस ने दुकान मालिक के विरुद्ध थाना बसंत विहार में धारा - 60/68 आबकारी अधि0 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा के मर्डर का प्लान रचने वाला सहारनपुर से गिरफ्तार

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा के मर्डर का प्लान रचने वाला सहारनपुर से गिरफ्तार